
डिजिटल गिरफ्तारी के नाम पर करोड़ों की ठगी में संलिप्त एक और आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
🔹 भिलाई नगर पुलिस की साइबर ठगी के खिलाफ लगातार कार्रवाई
🔹 उदयपुर (राजस्थान) से पकड़ा गया आरोपी भरत कुमार मेनारिया
🔹 20 प्रतिशत कमीशन के लालच में ऑनलाइन ठगों को दिया था अपना बैंक खाता
दुर्ग जिले में लगातार बढ़ते ऑनलाइन ठगी व साइबर अपराध के मामलों के त्वरित निराकरण एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देश पर थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा विशेष कार्रवाई की गई।
प्रकरण में पीड़ित इंद्रप्रकाश कश्यप, निवासी रुआबांधा सेक्टर-178, भिलाई नगर द्वारा 16 नवंबर 2024 को शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को TRAI (ट्राई) का अधिकारी बताकर आधार कार्ड से साइबर क्राइम की बात कहते हुए विश्वास में लेकर कुल ₹49,01,196/- की ठगी की।

इस मामले में पूर्व में चार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जांच के दौरान आरोपी भरत कुमार मेनारिया, निवासी ग्राम बांसड़ा, थाना खेरोदा, तहसील वल्लभनगर, जिला उदयपुर (राजस्थान) का नाम सामने आया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब 7 माह पूर्व उसने पुणे निवासी सद्दाम मुल्ला के कहने पर औरंगाबाद निवासी बापू श्रीधर भराड़ का ICICI बैंक खाता, इंटरनेट बैंकिंग यूजर आईडी-पासवर्ड, रजिस्टर्ड सिम कार्ड और संबंधित मोबाइल फोन उपलब्ध कराया था। बदले में आरोपी को लेन-देन पर 20% कमीशन मिलने का लालच दिया गया था।
पुलिस ने भरत कुमार मेनारिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।
अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



