
रायगढ़ में ट्रैक्टर से डीजल चोरी: क्रेशर फैक्ट्री में वारदात, CCTV में कैद हुए चोर
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में डीजल चोरी की एक घटना सामने आई है। लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतबा रोड मांझीआमा स्थित मां समलेश्वरी स्टोन क्रेशर में अज्ञात चोरों ने खड़े दो ट्रैक्टर से 50 से 60 लीटर डीजल चोरी कर लिया। पूरी वारदात क्रेशर परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

क्रेशर उद्योग में मुंशी के पद पर कार्यरत पूनम पैंकरा ने लैलूंगा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, जब वह शनिवार को क्रेशर पहुंचा तो देखा कि दो ट्रैक्टरों के पाइप कटे हुए हैं। जांच करने पर पता चला कि टैंकों में भरा डीजल चोरी हो चुका है, वहीं ट्रैक्टर पर गाली-गलौज भी लिखी गई थी।
CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी घटना
CCTV फुटेज खंगालने पर सामने आया कि रात करीब 1 बजे एक युवक क्रेशर परिसर में घुसा और दोनों ट्रैक्टर से डीजल निकालकर जरिकेन में भरते हुए नजर आया। करीब रात 2:05 बजे वह डीजल लेकर वहां से फरार हो गया।

संदिग्ध की पहचान
शिकायतकर्ता के अनुसार, चोरी करने वाले युवक का हुलिया कूपाकानी गांव निवासी पवन रावत से मिलता-जुलता है। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



