March 2, 2026
Bhilai : Dialysis कराकर लौट रही महिला से लूट

Bhilai : Dialysis कराकर लौट रही महिला से लूट

Aug 19, 2025

Bhilai के जी.आर.पी थाना क्षेत्र में डायलिसिस कराकर लौट रही महिला से लूट की घटना सामने आई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। घटना 17 अगस्त को रात करीब 10 बजे की है।

घटना का पूरा विवरण
दरअसल, भिलाई-3 रेलवे कॉलोनी निवासी सुमित्रा पटेल (41) अपने भाई अशोक श्रीवास्तव के साथ मित्तल हॉस्पिटल से डायलिसिस कराकर लौट रही थीं। इसी दौरान चार युवकों ने उनका बैग छीन लिया, जिसमें 500रुपए और अन्य डायलिसिस की पर्ची थी।


जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने लूटे गए पैसे खाने-पीने में खर्च किए। आरोपियों ने रोड पर महिला के सिर पर वार किया और धमकी देकर फरार हो गए। घटना के वक्त आसपास मौजूद लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर सुरेन्द्र कुमार साहू (35), अर्जुन उर्फ राजा गुप्ता (27) और इकबाल दास उर्फ बबलू (24) को गिरफ्तार किया है। चौथा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खाना-पीना करने के बाद पैसे खत्म कर चुके थे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix