March 4, 2026
धर्मांतरण के आरोप में कथित पास्टर गिरफ्तार, प्रार्थना सभा के नाम पर चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल

धर्मांतरण के आरोप में कथित पास्टर गिरफ्तार, प्रार्थना सभा के नाम पर चल रहा था धर्म परिवर्तन का खेल

Nov 11, 2025

बिलासपुर। धर्म परिवर्तन को लेकर प्रदेश में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को एक बार फिर जिले में प्रार्थना सभा के बहाने हिंदुओं को बरगलाकर धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। हिंदूवादी संगठनों के विरोध के बाद पुलिस ने कथित पास्टर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

प्रार्थना सभा की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण

सूत्रों के अनुसार, जिले के कई इलाकों में रविवार और शुक्रवार को नियमित रूप से प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जा रहा था। इन सभाओं में कथित तौर पर हिंदू समुदाय के लोगों को बुलाकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। लोगों को विभिन्न प्रलोभन देकर उनका ब्रेनवॉश करने के आरोप भी सामने आए हैं।

हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रार्थना सभा का विरोध किया। उनका आरोप है कि जिले में इस तरह की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं और धर्मांतरण के मामलों में प्रशासन की सख्ती आवश्यक है। विरोध के चलते पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कथित पास्टर को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया।

 पुलिस ने दर्ज किया आपराधिक प्रकरण

मस्तूरी थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आरोपों की पुष्टि होने पर धर्मांतरण निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि ऐसी शिकायतें पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं और हर बार आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच की जाती है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix