
धर्म के नाम पर मासूम नर्सरी छात्रा को स्कूल प्रिंसिपल ने पीटा, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने दर्ज कराई FIR
जामुल, 31 जुलाई 2025: बागडूमर, जामुल स्थित मदर टेरेसा स्कूल में एक नर्सरी की मासूम छात्रा के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। स्कूल की प्रिंसिपल ईला इवन कैलविन ने कथित तौर पर धर्म के नाम पर बच्ची को प्रताड़ित किया और उसकी पिटाई की। इस घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल ने बच्ची के परिजनों के साथ मिलकर नंदनी थाने में प्रिंसिपल के खिलाफ FIR दर्ज कराई और कठोर कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान नर्सरी की एक छात्रा ने “राधे-राधे” बोल दिया। इस पर प्रिंसिपल ईला इवन कैलविन ने बच्ची के मुंह पर टेप चिपका दिया और उसे मारपीट कर प्रताड़ित किया। बच्ची ने रोते हुए इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने तुरंत बजरंग दल को सूचित किया, जिसके बाद संगठन के कार्यकर्ता और परिजन नंदनी थाने पहुंचे और प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी स्कूलों की गहन जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। संगठन ने चेतावनी दी कि इस तरह के कृत्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेविका संघ की जिला संयोजिका दामिनी साहू, बजरंग दल के जिला सह-संयोजक खेमलाल सेन, अहिवारा प्रखंड संयोजक विक्की ठाकुर, भिलाई नगर संयोजक रोहित दूबे, दुर्ग ग्रामीण संयोजक वरुण निषाद, सह-संयोजक राहुल साहू, अहिवारा प्रखंड बालोपासना प्रमुख मुकेश यादव, धनेश्वर, चेतन, करण, पीलूराम, सन्नी, साहिल, यशवंत, दीपेश, छोटू, राहुल यादव, रोहित, हनी शर्मा, करतार सिंह, अमित साहू सहित कई बजरंगी कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित रहे।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की मांग:
संगठन ने प्रशासन से अपील की है कि स्कूलों में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और दोषी प्रिंसिपल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही, सभी शिक्षण संस्थानों की जांच कर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस नीति बनाई जाए।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



