February 1, 2026
Janjgir-Champa : धान बिक्री न होने से टूटा किसान, 120 फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ा

Janjgir-Champa : धान बिक्री न होने से टूटा किसान, 120 फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ा

Jan 31, 2026

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में धान बिक्री के लिए टोकन न मिलने से परेशान एक किसान ने अनोखा और खतरनाक विरोध दर्ज कराया। ग्राम कसौंदी निवासी किसान अनिल गढ़वाल (35 वर्ष) शनिवार सुबह करीब 9 बजे 120 फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

टावर से दी खुली चेतावनी

टावर पर चढ़े किसान ने साफ शब्दों में कहा कि जब तक उसका बचा हुआ धान नहीं खरीदा जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगा। किसान कभी टावर पर झूलता दिखा तो कभी पोल पकड़कर नीचे उतरने की कोशिश करता नजर आया, जिससे मौजूद लोगों की सांसें थमी रहीं।

 

तीन घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

किसान की आवाज सुनते ही गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

पुलिस-प्रशासन मौके पर

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और तहसीलदार राजकुमार मरावी प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालात को देखते हुए नगर सेना (होमगार्ड) की टीम को भी बुलाया गया। सुरक्षा के लिहाज से टावर के नीचे जाली बिछाई गई, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

 

जिद पर अड़ा रहा किसान

घटना की जानकारी मिलते ही किसान के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पत्नी ने मोबाइल पर बात कर उसे नीचे उतरने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़ा रहा और टावर पर इधर-उधर टहलता रहा।

धान टोकन न मिलने से मानसिक तनाव

किसान अनिल गढ़वाल के पास करीब 2.77 एकड़ कृषि भूमि है। उसने खरीफ सीजन में एक बार 29 क्विंटल धान की बिक्री की, लेकिन उतनी ही मात्रा अब भी मंडी में बिकने का इंतजार कर रही है। बार-बार प्रयास के बावजूद टोकन न मिलने से वह मानसिक रूप से टूट गया।

 

आश्वासन के बाद उतरा नीचे

करीब तीन घंटे की मशक्कत और अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसान को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इसके बाद एहतियातन पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई।

कांग्रेस विधायक का बयान

जांजगीर से कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि धान खरीदी को लेकर कोई स्पष्ट लिखित आदेश नहीं होने के बावजूद जिले में किसानों पर कठोर फैसले थोपे जा रहे हैं। इसी वजह से हजारों किसान परेशान हैं। कई किसानों के टोकन कटे हैं, जबकि कई अब भी इंतजार में हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix