March 6, 2026
Dhamtari: हर शनिवार बदमाशों की परेड, पुलिस का अनोखा अभियान जारी

Dhamtari: हर शनिवार बदमाशों की परेड, पुलिस का अनोखा अभियान जारी

Nov 16, 2025

सक्रिय गुंडों पर कड़ी निगरानी, सामाजिक पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

धमतरी। जिले में अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस ने एक अनोखी पहल की है। एसपी के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी क्षेत्र में सक्रिय गुंडा, निगरानीशुदा और आदतन बदमाशों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में हर शनिवार पुलिस थाने में बदमाशों की परेड कराई जाती है, जहां उनकी गतिविधियों की गहन जांच और सत्यापन किया जाता है।

हर शनिवार थाने में तलब, पूछताछ और सत्यापन

सीएसपी धमतरी के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान के तहत बदमाशों को सप्ताह में एक बार थाने या कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करनी होती है। पुलिस उनकी—

वर्तमान गतिविधियों

आर्थिक स्रोतों

रहन-सहन की स्थिति

लोकेशन और दिनचर्या
की विस्तृत जानकारी लेती है।

अपराध रोकने की प्रभावी रणनीति

पुलिस का मानना है कि इस सतत निगरानी से बदमाशों में भय रहेगा और उनकी आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसी जा सकेगी। नियमित सत्यापन से यह भी पता चलता है कि वे किसी आपराधिक साजिश में तो शामिल नहीं हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix