March 3, 2026
Durg:  खेत में मारपीट कर लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, घटनास्थल से मोटरसाइकिल और स्प्रे मशीन बरामद

Durg: खेत में मारपीट कर लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, घटनास्थल से मोटरसाइकिल और स्प्रे मशीन बरामद

Nov 16, 2025

Durg:  चौकी जेवरा सिरसा (थाना पुलगांव) पुलिस ने खेत में हमला कर लूटपाट करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा लूटी गई दवाई छिड़कने की मशीन बरामद कर ली है। आरोपी लूटे गए मोबाइल फोन को तालाब में फेंक चुके थे, जबकि नगद 5000 रुपये खर्च कर दिया था। तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

घटना का विवरण

बजरंग पारा, कोहका निवासी हरिशंकर 25 अक्टूबर को अपने घर में काम करने वाले अभिषेक के साथ ग्राम करंजा भिलाई ढौर रोड स्थित खेत पर गया था। शाम करीब 7:30 बजे दो युवक बाइक से खेत में पहुंचे और मोबाइल मांगकर बात करने लगे।

जब हरिशंकर ने उनसे फोन वापस मांगा तो दोनों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की और खेत से दवाई छिड़कने की मशीन, रियलमी मोबाइल और 5000 रुपये लूटकर फरार हो गए।

घटना की रिपोर्ट पीड़ित के पुत्र रजत कुमार ने 4 नवंबर को चौकी जेवरा सिरसा में दर्ज कराई, जिस पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 296 एवं 309(6) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

विवेचना के दौरान पुलिस ने लगातार पतासाजी कर ग्राम करंजा भिलाई के ही रहने वाले तीन संदिग्धों—

1. दुर्गेश पटेल उर्फ पिंटू

2. गोवर्धन पटेल

3. डिकेश पटेल

—को घेराबंदी कर हिरासत में लिया।

पूछताछ में तीनों ने अपराध करना स्वीकार किया।उन्होंने बताया कि 5000 रुपये खर्च कर दिए। मोबाइल फोन डिकेश द्वारा तालाब में फेंक दिया गया और वहीं दवाई छिड़कने की मशीन दुर्गेश के पास से बरामद हुई। घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल गोवर्धन पटेल से जप्त की गई।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix