March 4, 2026
धमतरी: पुल से टकराई तेज रफ्तार कार, NSUI नेता और मां की मौत, पिता गंभीर

धमतरी: पुल से टकराई तेज रफ्तार कार, NSUI नेता और मां की मौत, पिता गंभीर

Jun 4, 2025

धमतरी, 04 जून 2025: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक भीषण सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं। यह दुर्घटना मंगलवार रात उस समय हुई जब बेटा अपनी मां और पापा को लेकर दुर्ग से शादी समारोह से लौट रहा था। उनकी कार सिहावा थाना क्षेत्र के टांगापानी और धोरागांव के बीच स्थित एक पुल की दीवार से टकरा गई।

जानकारी के अनुसार, कार जयकांत देवांगन (26) चला रहे थे, उनके पिता बगल वाली सीट पर बैठे थे और मां पीछे बैठी थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सीट पीछे खिसक गई और कार के चारों एयरबैग खुलने के बावजूद भी मां और बेटे का सिर फट गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

तेज रफ्तार और एयरबैग भी नहीं बचा पाए जान

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय कार 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में थी। देवांगन परिवार ने यह क्रेता कार 3 महीने पहले ही खरीदी थी। हादसे में कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था और इंजन से ऑयल बह गया। कार पर अभी भी स्वास्तिक का निशान बना हुआ था।

पिता व्यापारी, बेटा NSUI नेता

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पिता त्रिलोक देवांगन को कमर में चोट आई है और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें धमतरी रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

मृतक जयकांत देवांगन बेलरगांव में NSUI ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके थे। उनके पिता त्रिलोक देवांगन शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी हैं और उनकी बर्तन और ज्वेलरी की दुकान है। मृतका मां प्रेमा बाई देवांगन (44) गृहिणी थीं।

पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है और शादी समारोह का माहौल मातम में बदल गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix