
Dhamtari : पुलिस ने गंगरेल मड़ई में दिखाई अनुकरणीय सुरक्षा और मानवता, ड्रोन निगरानी से 15 हजार श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित
धमतरी। 25 अक्टूबर 2025 को गंगरेल मड़ई के दौरान धमतरी पुलिस ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। एसपी धमतरी के निर्देशन में पुलिस ने मेला परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की।

15 हजार श्रद्धालुओं की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे से
करीब 15 हजार श्रद्धालुओं की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे के माध्यम से रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की गई। भीड़ में बिछड़े बच्चों को उनके परिजनों से मिलवाया गया, वहीं महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को पुलिस वाहन से सुरक्षित गंगरेल से रूद्री तक पहुंचाया गया।

पुलिस की सतर्कता को आम नागरिकों ने सराहा
धमतरी पुलिस की सतर्कता और मानवीय पहल को आम नागरिकों ने सराहा। एसपी और सीएसपी धमतरी ने समय-समय पर मेला स्थल का निरीक्षण कर भीड़ और गतिविधियों पर निकट निगरानी बनाए रखी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



