March 6, 2026
धमतरी : पैसों के लेन-देन को लेकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार

धमतरी : पैसों के लेन-देन को लेकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार

Jan 3, 2026

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में देर रात चाकूबाजी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पैसों के पुराने लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर धारदार चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे जिला अस्पताल से रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खाना खाने के बाद बातचीत के दौरान हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, घायल मनीष सिंह अपने साथी रोहन ठाकुर के साथ खाना खाने के बाद सिहावा चौक के पास स्थित हिंदू अनाथालय के पास बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान मोहल्ले का रहने वाला साहिल खत्री वहां पहुंचा। पुरानी पैसों के लेन-देन को लेकर साहिल और मनीष के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।

गुस्से में आरोपी ने किया चाकू से हमला

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान साहिल खत्री ने गुस्से में आकर अपने पास रखे धारदार चाकू से मनीष सिंह के पेट और पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पेट पर चाकू लगने से मनीष की आंतें बाहर आ गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तत्काल घायल मनीष सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया। फिलहाल मनीष का इलाज जारी है।

हमले के बाद आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

हमला करने के बाद आरोपी साहिल खत्री मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix