February 2, 2026
धमतरी में तिहरी हत्या से सनसनी, चाकू हमले में तीन की मौत, दो घायल

धमतरी में तिहरी हत्या से सनसनी, चाकू हमले में तीन की मौत, दो घायल

Aug 12, 2025

धमतरी, 12 अगस्त 2025

धमतरी जिले से सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें चाकू से किए गए हमले में तीन युवकों की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।

घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के न्यू अन्नपूर्णा ढाबा एवं फैमिली रेस्टोरेंट के पास हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रायपुर से आए पांच युवक किसी काम से यहां पहुंचे थे। इसी दौरान बदमाशों ने अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

भागकर निकले घायलों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद अर्जुनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए और आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix