
Dhamtari में नशा उन्मूलन अभियान की बड़ी सफलता, दो युवक हेरोइन बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार, पुलिस ने किया माल जब्त
डागा धर्मशाला के पास कार्रवाई
धमतरी। जिले में एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को एक और अहम सफलता मिली है। सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने सुन्दरगंज वार्ड स्थित डागा धर्मशाला के पास छापामार कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हेरोइन (चिट्टा) की अवैध बिक्री करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

आरोपी की पहचान
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद शाहिर खत्री और मंदीप सिंह हैं। दोनों युवकों द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ की बिक्री की जा रही थी।
बरामद हेरोइन व सामान
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से
- 2.4 ग्राम हेरोइन (कीमत लगभग 48,000 रुपये)
- नगदी 30 रुपये
- सिल्वर फॉयल
- एक लाईटर
- दो मोबाइल फोन (कीमत लगभग 20,000 रुपये)
बरामद किए। कुल मिलाकर 68,030 रुपये का माल जप्त किया गया है।

आगे की कार्रवाई
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार पर निगरानी और कड़ी की जाएगी ताकि जिले में नशे की किसी भी गतिविधि को रोका जा सके।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



