March 7, 2026
Dhamtari: नगरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग चोर पकड़ा गया – तीन मोटरसाइकिलें और नकदी बरामद

Dhamtari: नगरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग चोर पकड़ा गया – तीन मोटरसाइकिलें और नकदी बरामद

Nov 16, 2025

धमतरी। एसपी के निर्देश पर नगरी पुलिस ने चोरी की बढ़ती घटनाओं पर तेजी से कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग चोर को हिरासत में लिया है। आरोपी से 6,300 रुपये नकद और चोरी की गई 3 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। यह सफलता पुलिस की तकनीकी विश्लेषण, मुखबिरों की सूचना और सतत् निगरानी के चलते मिली है।

पहला मामला: यात्री प्रतिक्षालय से 40 हजार की चोरी

थाना नगरी में अपराध क्रमांक 15/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रार्थिया हंसीना बिझेंकर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
घटना 13 मार्च 2025 की रात की है। गांधी उद्यान के सामने स्थित यात्री प्रतिक्षालय में होली पर्व पर नगाड़ा बेचने आए दंपति के बैग से 40,000 रुपये नकद चोरी हो गए थे। मामले के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में तकनीकी और मैदानी सुरागों पर काम शुरू किया।

आरोपी से मिली बड़ी बरामदगी

पुलिस ने नाबालिग चोर को पकड़कर उससे पूछताछ की, जिसके बाद उसके कब्जे से—

  • 6,300 रुपये नकद
  • 3 चोरी की मोटरसाइकिलें

बरामद की गईं। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने क्षेत्र में कई छोटी-बड़ी चोरियों को अंजाम दिया था।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix