
Dhamtari में पत्थर से कुचले युवक की हत्या का खुलासा
अपमान का बदला लेने के लिए की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार
धमतरी। जिले में करगा-चटौद पुल के नीचे मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह मामला किसी दुर्घटना का नहीं बल्कि हत्या का निकला। आरोपी ने मृतक द्वारा की गई गाली-गलौज और अपमान का बदला लेने के लिए पत्थर से कुचलकर उसकी जान ले ली थी।

पुल के नीचे मिला था शव, पुलिस ने शुरू की जांच
22 अक्टूबर 2025 को सुबह गिरीश कुमार महार ने बिरेझर चौकी में सूचना दी कि करगा-चटौद पुल के नीचे एक युवक का शव मोटरसाइकिल सहित पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान मनीष कुमार मिथलेश (26 वर्ष) निवासी ग्राम करगा के रूप में की गई।
चौकी बिरेझर पुलिस ने तत्काल मर्ग क्रमांक 131/25 दर्ज कर धारा 194 बी.एन.एस. के तहत कार्रवाई की। शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया गया।
पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि
शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मृत्यु का कारण “Death was likely to be homicidal in nature” यानी हत्या से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। जांच के दौरान साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण से पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने में सफलता पाई।
अपमान का बदला लेने के लिए की गई हत्या
पुलिस के अनुसार, आरोपी और मृतक के बीच किसी व्यक्तिगत विवाद और गाली-गलौज को लेकर पुराना झगड़ा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने बदला लेने की नीयत से मनीष की हत्या कर दी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



