
Dhamtari में डॉक्टर के घर फर्जी रेड का प्रयास,IT अधिकारी बनकर पहुंचे संदिग्ध, जेवर और नकदी निकलवाने की कोशिश—पुलिस जांच में जुटी
धमतरी। जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जाने-माने पैथोलॉजिस्ट दिलीप राठौर के निवास पर कुछ संदिग्ध लोगों ने छापेमारी का नाटक किया। खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताने वाले ये लोग दो गाड़ियों में सवार होकर डॉक्टर के घर पहुंचे थे। घर में दाखिल होते ही उन्होंने जांच के नाम पर जेवरात और नकदी निकलवाना शुरू कर दिया।
डॉक्टर को हुआ शक, तुरंत पुलिस को दी सूचना
जानकारी के अनुसार, संदिग्धों की गतिविधियों पर डॉक्टर राठौर को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस को खबर लगने की भनक मिलते ही संदिग्ध बिना किसी हंगामे के चुपचाप वहां से निकल गए।

एएसपी और सीएसपी मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही धमतरी के एएसपी और सीएसपी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि संदिग्धों के वाहन और पहचान को ट्रेस किया जा सके।
असली अधिकारी थे या फर्जी—तफ्तीश जारी
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि जो लोग डॉक्टर के घर पहुंचे थे, वे असली आयकर अधिकारी थे या किसी ठगी गिरोह का हिस्सा। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज और बयान के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



