
Dhamtari: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
इंडोर स्टेडियम के पास हेरोइन बेचते आरोपी गिरफ्तार, सप्लायर से खरीदार तक जांच तेज
धमतरी: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार और सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली, धमतरी पुलिस को नशे के विरुद्ध एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इंडोर स्टेडियम के समीप हेरोइन (चिट्टा) की अवैध बिक्री करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित एक्शन
सिटी कोतवाली पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति रवि सोनी इंडोर स्टेडियम के पास अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) बेच रहा है। सूचना मिलते ही तत्काल इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक धमतरी को दी गई, जिनके निर्देश पर पुलिस टीम ने बिना देरी किए कार्रवाई की।

आरोपी गिरफ्तार, हेरोइन जब्त
पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रवि सोनी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
सप्लायर से ग्राहक तक खंगाला जा रहा नेटवर्क
पुलिस अब इस मामले में पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुट गई है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी को हेरोइन कहां से मिलती थी और वह किन-किन लोगों को सप्लाई करता था। पुलिस का कहना है कि सप्लायर से लेकर ग्राहकों तक सभी की भूमिका की गहन जांच की जा रही है।
नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



