March 11, 2026
Dhamtari में दिव्यांग दंपतियों का सामूहिक विवाह समारोह, नशा-मुक्ति और हेलमेट जागरूकता का संदेश

Dhamtari में दिव्यांग दंपतियों का सामूहिक विवाह समारोह, नशा-मुक्ति और हेलमेट जागरूकता का संदेश

Dec 30, 2025

एसपी धमतरी ने नवविवाहितों को भेंट किए हेलमेट और दी सुरक्षित जीवन की शुभकामनाएँ
धमतरी। जिले में एक अनोखी सामाजिक पहल के तहत तीन दिव्यांग दूल्हा-दुल्हनों का सामूहिक विवाह समारोह बड़े ही गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर को और अधिक सार्थक बनाने के लिए धमतरी पुलिस यातायात शाखा द्वारा नशा-मुक्ति और हेलमेट जागरूकता पर आधारित विशेष बारात शोभायात्रा निकाली गई।.

जागरूकता बारात में पुलिस और समाज ने दिया संदेश
शोभायात्रा के दौरान लोगों को यह बताया गया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग केवल कानूनी नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों और इससे होने वाले सामाजिक एवं पारिवारिक नुकसान पर भी प्रकाश डाला गया। आम नागरिकों को नशा त्यागने और सुरक्षित जीवन जीने की अपील की गई।

एसपी सूरज सिंह परिहार ने नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद
पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार ने विवाह समारोह में भाग लेकर नवविवाहित दंपतियों को आशीर्वाद दिया और प्रतीक स्वरूप हेलमेट भेंट किए। उन्होंने कहा कि,
“हेलमेट केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सुरक्षा कवच है। यदि हम स्वयं सुरक्षित रहेंगे, तभी अपने परिवार और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकेंगे।”

सामाजिक समरसता और सुरक्षा जागरूकता का सराहनीय प्रयास
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री मणिशंकर चंद्रा, सीएसपी धमतरी श्री अभिषेक चतुर्वेदी, यातायात प्रभारी श्री के.आर.साहू और एक्जैक्ट फाउंडेशन रुद्री के सदस्य भी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर नशा-मुक्ति और हेलमेट जागरूकता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix