
Dhamtari में नशे में धुत ड्राइवर ने मचाया कोहराम, एक की मौत, पांच घायल
धमतरी, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भटगांव क्षेत्र में एक दर्दनाक हिट-एंड-रन हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रुद्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक तेज रफ्तार ईको कार (सीजी 04 एचसी 0364) ने सड़क पर कई लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

नशे में धुत था ड्राइवर
पुलिस के अनुसार, कार का ड्राइवर सूर्यदेव अग्रवाल कथित तौर पर नशे में था। हादसे के बाद उसने एक व्यक्ति को करीब 300 मीटर तक घसीटा, जिससे स्थिति और भी भयावह हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि एक व्यक्ति कार के नीचे फंस गया, जिसका वीडियो भी स्थानीय लोगों ने रिकॉर्ड किया।

स्थानीय लोगों ने पकड़ा आरोपी
हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी सूर्यदेव अग्रवाल को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



