March 3, 2026
Dhamtari में बाल विवाह मुक्त अभियान की सुस्त रफ्तार, 9 साल में 79 मामले सामने आए

Dhamtari में बाल विवाह मुक्त अभियान की सुस्त रफ्तार, 9 साल में 79 मामले सामने आए

Sep 23, 2025

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बाल विवाह मुक्त अभियान सुस्त गति से चल रहा है। राज्य सरकार ने 2028-29 तक पूरे प्रदेश को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में यह अभियान लगभग एक साल पहले शुरू हुआ था। धमतरी जिले में इसे 10 मार्च 2024 से “बाल विवाह मुक्त धमतरी” अभियान के रूप में लागू किया गया, लेकिन जिला महिला एवं बाल विकास विभाग अब तक इसे प्रभावी ढंग से लागू करने में पीछे है।

जिले में स्थिति

धमतरी जिले में 370 ग्राम पंचायतें हैं, लेकिन अधिकांश पंचायतों में अब तक बैठक आयोजित नहीं की जा सकी कि पिछले दो साल में बाल विवाह हुए या नहीं। जिले के कुछ पंचायतों में ही बैठकें हो पाईं हैं।

 

बाल विवाह रोकने के लिए लड़कों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और लड़कियों की 18 वर्ष निर्धारित की गई है। जिले में हर साल बाल विवाह के प्रकरण सामने आते हैं, लेकिन समय पर सूचना मिलने के कारण अधिकांश मामलों में इसे रोकने में सफलता मिली है।

 

कुरुद-मगरलोड क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित

जिला बाल संरक्षण अधिकारी आनंद पाठक ने बताया कि कुरुद और मगरलोड ब्लॉक के गांवों में सबसे ज्यादा बाल विवाह के प्रकरण सामने आए हैं। प्रचार-प्रसार के बाद कुरुद ब्लॉक में मामलों में कुछ कमी आई है, लेकिन मगरलोड क्षेत्र में जागरूकता की कमी अभी भी है। पंचायत प्रतिनिधियों को बाल विवाह निषेध कार्यक्रम से जोड़कर सहयोग की अपील की जा रही है।

निगरानी और सत्यापन

महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार जिले में 147 गांवों को बाल विवाह मुक्त करने के लिए निगम और पंचायत स्तर पर काम करना होगा। जिले की सभी पंचायतों को पत्र जारी कर शासन के निर्देश दिए जा रहे हैं।

 

  • ऐसे गांव, जहां पिछले दो साल में बाल विवाह का कोई प्रकरण नहीं आया, वहां पंचायत प्रस्ताव पारित करेगी।
  • इसके बाद इश्तहार जारी कर दावा-आपत्ति मंगाई जाएगी।
  • फील्ड ऑफिसर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से सत्यापन किया जाएगा। शादी के समय वर-वधु की उम्र की जांच अंकसूची या आधार कार्ड के आधार पर की जाएगी।
  • सत्यापन के बाद ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित किया जाएगा और कलेक्टर को भेजा जाएगा। कलेक्टर चाहें तो थर्ड पार्टी से परीक्षण भी करा सकते हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix