March 7, 2026
Dhamtari में अवैध शिकार पर बड़ी कार्रवाई

Dhamtari में अवैध शिकार पर बड़ी कार्रवाई

Nov 14, 2025

जंगली सुअर का शिकार करते 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और मांस जब्त

धमतरी। धमतरी वनमंडल अंतर्गत उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए जंगली सुअर के अवैध शिकार में संलिप्त सात लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वनगश्ती दल को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।

मांस पकाते और बेचने की तैयारी में थे आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मूलगांव निवासी चित्रसेन भागवत कंवर (33 वर्ष), घांसीराम गोंड़, इन्दुराम गोंड़, कृष्णकुमार गोंड़, ओमप्रकाश गोंड़, परमानंद कंवर और रामकुमार नेताम को मौके पर जंगली सुअर का शिकार कर उसका मांस पकाते और विक्रय हेतु तैयार करते हुए पकड़ा गया। टीम ने मौके पर ही सभी को धर दबोचा।

उपकरण और हथियार जब्त

कार्रवाई के दौरान टीम ने आरोपियों से चाकू, कुल्हाड़ी, पैसूल तथा अन्य उपकरण जब्त किए। वन विभाग के अनुसार यह सभी उपकरण शिकार में प्रयुक्त किए गए थे।

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई

जंगली सुअर अनुसूची में संरक्षित वन्यप्राणी है, ऐसे में वन विभाग ने सातों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix