
Dhamtari: अवैध गौ-तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार
06 आरोपी गिरफ्तार, 16 गौवंश सुरक्षित बरामद
जिले में अवैध गौ-तस्करी के खिलाफ धमतरी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 16 गौवंश (10 गाय, 4 बछड़े और 2 बछिया) को सुरक्षित बरामद किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर थाना सिहावा पुलिस द्वारा की गई।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई
थाना सिहावा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गौवंश को अवैध रूप से उड़ीसा ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी। मौके पर पुलिस ने पाया कि आरोपी गौवंश को रस्सियों से बांधकर, बिना दाना-पानी के, क्रूरता पूर्वक डंडों से मारते हुए ले जा रहे थे।

दस्तावेज नहीं दिखा पाए आरोपी
पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपियों से गौवंश की खरीदी-बिक्री अथवा परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि गौवंश को रायघर (उड़ीसा) के पशु बाजार में बेचने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।
मोटरसाइकिल भी जब्त
कार्रवाई के दौरान आरोपी सुकनाथ चतुर्वेदी द्वारा प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर (क्रमांक OD-24-L-3202) को भी पुलिस ने जब्त किया है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
थाना सिहावा पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। सभी 06 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में—
- उष्तम मधुमंखी (23), पिता अखिल मधुमंखी, निवासी ढोरापारा, रायघर, उड़ीसा
- सुकनाथ चतुर्वेदी (30), पिता बुधे चतुर्वेदी, निवासी ढोरापारा, रायघर, उड़ीसा
- सुरज बघेल (20), पिता सोनराज बघेल, निवासी ढोरापारा, रायघर, उड़ीसा
- लोकेश्वर सोनबेर (23), पिता जागेश्वर सोनबेर, निवासी छिपलीपारा, थाना नगरी, धमतरी
- विजय सेवई (30), पिता कृष्ण सेवई, निवासी छिपलीपारा, थाना नगरी, धमतरी
- कृष्णा सेवई (54), पिता बनियाराम सेवई, निवासी छिपलीपारा, थाना नगरी, धमतरी
शामिल हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



