
धमतरी में अवैध रेत परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 26 हाइवा जब्त, माफियाओं पर शिकंजा
धमतरी, छत्तीसगढ़
जिले में अवैध रेत परिवहन और ओवरलोडिंग के मामलों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर अभिनाश मिश्रा के निर्देश पर खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 हाइवा जब्त किए हैं, जो बिना अनुमति और ओवरलोड होकर रेत का परिवहन कर रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई जिले के भोयना, मथुराडीह और जंवरगांव मार्ग पर की गई, जहां बारिश के दौरान सुबह के समय माफिया चुपचाप रेत की ढुलाई कर रहे थे। अधिकारियों की सक्रियता से मौके पर छापा मारा गया और 26 हाइवा जब्त किए गए, जिनमें:
18 हाइवा बिना पिटपास के रेत ले जा रहे थे।
8 हाइवा ओवरलोड थे, जो तय सीमा से अधिक रेत लादे हुए थे।
जब्त किए गए सभी वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है और संबंधित वाहन मालिकों एवं ड्राइवरों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
मौके पर मौजूद रहे अधिकारी
इस संयुक्त कार्रवाई में निम्न अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे:
तहसीलदार अखिलेश देशलहरे
नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार डहरे
पटवारी विनोद पटेल
सहायक उप निरीक्षक रमेश साहू
साथ में 14 पुलिसकर्मी और खनिज विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासन की सख्ती जारी
जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर नियमित निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि माफियाओं द्वारा सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



