March 2, 2026
Dhamtari: सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण की कोशिश, 53 आरोपी गिरफ्तार

Dhamtari: सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण की कोशिश, 53 आरोपी गिरफ्तार

Dec 18, 2025

महानदी कैचमेंट और वन्यप्राणी रहवास क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने का प्रयास

धमतरी जिले के उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण की बड़ी कोशिश को वन विभाग ने समय रहते नाकाम कर दिया है। कोंडागांव जिले से आए 53 ग्रामीणों को बिना अनुमति अभयारण्य के कोर जोन में घुसकर पेड़ों और झाड़ियों की कटाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

संयुक्त टीम की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही तीन परिक्षेत्रों की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में आरोपियों को धर दबोचा। यह कार्रवाई सीतानदी (कोर) परिक्षेत्र अंतर्गत आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 323, परिसर घोटबेड़ा में की गई।

कोर जोन में अवैध प्रवेश

उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक वरुण जैन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कोंडागांव जिले के ग्राम देवडोंगर, ढोंडरा, कोरगांव, रावबेड़ा, पिटिसपाल, राहटीपारा, हरबेल, कोहकामेटा, बडबत्तर, छोटे राजपुर, चिलपुटी, करमरी, कोकडी, बागबेडा और डोंगाईपारा के 53 ग्रामीण बिना अनुमति अभयारण्य के कोर जोन में प्रवेश कर गए थे।

कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे, पेड़-पौधों की कटाई

आरोपियों के पास कुल्हाड़ियां थीं और उन्होंने कई छोटे-छोटे पेड़-पौधों की कटाई की। यह क्षेत्र महानदी कैचमेंट एरिया के साथ-साथ हाथी और तेंदुआ जैसे वन्यप्राणियों का महत्वपूर्ण रहवास क्षेत्र है, जहां किसी भी प्रकार की मानवीय गतिविधि प्रतिबंधित है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix