
Dhamtari: माकरदोना हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, ससुर-दामाद गिरफ्तार, चाकू बरामद
धमतरी। जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र में हुए माकरदोना हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने ससुर-दामाद को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

हत्या का खुलासा: पारिवारिक विवाद बना वजह
घटना 25 अक्टूबर को ग्राम माकरदोना बेहड़ापारा में हुई थी, जहां 24 वर्षीय भानुप्रताप मंडावी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने गहन जांच शुरू की।
सायबर टीम, एफएसएल और थाना केरेगांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पता चला कि आरोपी मुकेश विश्वकर्मा और उसका ससुर दुर्जन विश्वकर्मा हत्या में शामिल थे। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल किया।

अवैध संबंध के शक में की गई हत्या
मुख्य आरोपी मुकेश को संदेह था कि उसकी पत्नी का मृतक भानुप्रताप के साथ अवैध संबंध है। मेला के दौरान पत्नी को मृतक के साथ देखने पर उसने गुस्से में यह कदम उठाया। घटना वाले दिन दोनों ने मिलकर भानुप्रताप पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।
बरामदगी और कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और अन्य सामग्री जब्त की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



