
Dhamtari : NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, नशे के व्यापार में शामिल आरोपी महिला को तीन माह की हुई जेल
धमतरी। एसपी के निर्देशन में जिले में स्वापक औषधि एवं मादक द्रव्य अवैध व्यापार निवारण अधिनियम, 1988 (NDPS Act) के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी की टीम ने एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए आरोपिया आरती रजक (पति स्व. राम रजक), उम्र 50 वर्ष, निवासी धोबी चौक, रामसागर पारा, धमतरी के विरुद्ध कार्रवाई की है।

3 महीने की हुई जेल
प्रकरण क्रमांक 07 बी-121 वर्ष 2024 में न्यायालय आयुक्त सह निरुद्धता अधिकारी रायपुर संभाग द्वारा जारी इष्टगाशा क्रमांक 535 दिनांक 09.09.2024 के तहत न्यायालय ने आरती रजक को NDPS अधिनियम की धारा 11 के अंतर्गत 23 अक्टूबर 2025 से तीन माह की अवधि के लिए रायपुर केंद्रीय जेल में निरुद्ध किए जाने का आदेश दिया है।
थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए आरोपिया को जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस इससे पहले भी उषा धुरी और करण धुरी के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत इसी प्रकार की कार्रवाई कर चुकी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



