March 1, 2026
धमतरी में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, चार घायल

धमतरी में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, चार घायल

Jan 27, 2026

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भखारा रोड स्थित देमार गांव के पास कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सुखुबार हल्दर के रूप में हुई है।

टक्कर इतनी जबरदस्त कि खुल गए कार के दोनों एयरबैग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों एयरबैग खुल गए। हादसे के बाद सड़क पर कार का तेल फैल गया, जिसे बाद में क्रेन की मदद से वाहन हटाकर साफ किया गया।


रायपुर से धमतरी आ रहा था परिवार, ट्रक जा रहा था रायपुर की ओर

जानकारी के अनुसार सभी लोग रायपुर की ओर से धमतरी आ रहे थे, जबकि ट्रक धमतरी से रायपुर की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान देमार के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बुजुर्ग सुखुबार हल्दर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


एंबुलेंस से घायलों को पहुंचाया गया जिला अस्पताल

हादसे के बाद वरदान एंबुलेंस की मदद से शिवा प्रधान नामक युवक ने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उपचार शुरू किया। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क पर किया चक्काजाम

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इससे भखारा रोड पर कई घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग से टोल बचाने के लिए भारी वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix