March 2, 2026
सिहावा पुलिस की तत्परता: घर के सामने अवैध रूप से महुआ शराब बेचते पकड़ा गया युवक

सिहावा पुलिस की तत्परता: घर के सामने अवैध रूप से महुआ शराब बेचते पकड़ा गया युवक

Nov 9, 2025

धमतरी जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान जारी, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री और तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिहावा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को अपने घर के सामने अवैध रूप से महुआ शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

घर के सामने कर रहा था शराब की बिक्री

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान यशपाल नेताम पिता सुकालूराम नेताम (उम्र 31 वर्ष) निवासी बेलरगांव चार्लीपारा, थाना सिहावा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।

6 लीटर महुआ शराब जब्त

आरोपी के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,200 बताई जा रही है, जब्त की गई। पुलिस ने मौके पर ही अवैध शराब की बिक्री में प्रयुक्त सामान को भी कब्जे में लिया।

धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

थाना सिहावा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 72/25, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जिले में जारी है सख्त कार्रवाई

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिलेभर में अवैध शराब, जुआ और सट्टा जैसे सामाजिक अपराधों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे ऐसे अवैध कार्यों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix