
धमधा पुलिस को बड़ी सफलता: 1100 ग्राम गांजा के साथ आरोपी रामायण यादव गिरफ्तार
धमधा, 12 अगस्त 2025। थाना धमधा पुलिस ने ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लगभग 1100 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत 16,000 रुपये है, तथा बिक्री से अर्जित रकम 21,090 रुपये कुल 37,090 रुपये बरामद किए गए।

मामले का विवरण:
11 अगस्त 2025 को धमधा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गोबरा पेण्ड्री, शिवनाथ नदी के पास राधाकृष्ण मंदिर के बाजू मंच में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना के आधार पर थाना धमधा पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामायण यादव (उम्र 41 वर्ष, ग्राम दारगांव, धमधा, जिला दुर्ग) बताया।
पुलिस ने नियमानुसार तलाशी ली तो पीले रंग के झोले में दो पारदर्शी झिल्ली में गांजा पाया गया — एक झिल्ली में लगभग 800 ग्राम और दूसरी में पाउच में भरा 260 ग्राम गांजा, कुल कीमत 16,000 रुपये। इसके अलावा मौके से बिक्री की रकम 21,090 रुपये भी बरामद हुई।
कानूनी कार्रवाई:
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना धमधा में अपराध क्रमांक 129/2025 के तहत धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



