
Dhamdha पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध मादक पदार्थ (गांजा) जब्त, एक महिला गिरफ्तार
धमधा पुलिस ने पकड़ा अवैध मादक पदार्थ (गांजा)
धमधा पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह पर नकेल कसी।

दुर्ग पुलिस की ऑपरेशन विश्वास को मिली सफलता
दुर्ग पुलिस की ‘ऑपरेशन विश्वास’ पहल के तहत थाना धमधा की टीम ने ग्राम देवरी में छापेमारी की। इस कार्यवाही में पुलिस ने एक महिला को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया और तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त किया।
एक आरोपिया महिला गिरफ्तार
मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.08.2025 को थाना धमधा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम देवरी निवासी सुकरीता बाई अपने घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुकरीता बाई के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान घर के परछी से 3.200 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9,000 रुपये है, गवाहों की मौजूदगी में जब्त किया गया।
तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त, चालक फरार
सुकरीता बाई के बयान के आधार पर पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त एक सफेद रंग की हुंडई वेन्यू कार (क्रमांक CG 07 CZ 8111) को ग्राम सिरनाभाठा नर्सरी के पास घेराबंदी कर जब्त किया। तलाशी के दौरान कार से 1.160 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 5,000 रुपये है, बरामद हुआ। हालांकि, कार का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
न्यायिक रिमांड पर भेजी गई जेल
आरोपिया सुकरीता बाई, निवासी ग्राम देवरी, थाना धमधा, जिला दुर्ग को विधिवत गिरफ्तार
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



