
Dhamdha पुलिस की बड़ी कार्यवाही: धोखाधड़ी की आरोपिया को अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
अपने आप को एम्स अस्पताल की नर्स बताकर किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर की थी ठगी
धमधा: थाना धमधा पुलिस ने धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपिया दामिनी मानिकपुरी को अपराध दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपिया ने बच्चे की बीमारी का फायदा उठाकर प्रार्थिया से 1,20,000 रुपये की ठगी की थी।

मामले का विवरण
प्रार्थिया असनी बाई निर्मलकर, पति बिरेन्द्र कुमार निर्मलकर, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम तुमाकला, थाना धमधा ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, दिनांक 24.12.2024 को आरोपिया दामिनी मानिकपुरी, निवासी स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, रिश्तेदारी में ग्राम तुमाकला आई थी। इस दौरान उसने प्रार्थिया से जान-पहचान बढ़ाई और स्वयं को एम्स अस्पताल की नर्स बताकर परिचय दिया।
आरोपिया ने प्रार्थिया के 13 वर्षीय पुत्र विनय की किडनी की बीमारी को ठीक करने का झूठा आश्वासन दिया। इसके बाद उसने प्रार्थिया से 10,000 रुपये नगद लिए। इसके बाद लगातार 75,000 रुपये नगद, 15,000 रुपये और 20,000 रुपये फोनपे के माध्यम से लेकर कुल 1,20,000 रुपये की ठगी की। बच्चे का इलाज न कराने के कारण उसकी स्थिति और बिगड़ गई।
प्रार्थिया की खराब आर्थिक स्थिति के चलते जब उसने रकम वापस मांगी, तो आरोपिया ने 19.06.2025 को 1,20,000 रुपये का चेक दिया, जो बैंक में बाउंस हो गया। इसके बाद 01.09.2025 को दिया गया दूसरा चेक भी बाउंस हो गया। इस प्रकार, आरोपिया ने छल और कपट से प्रार्थिया को ठगा।
पुलिस की कार्रवाई
प्रार्थिया की शिकायत पर थाना धमधा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 05.09.2025 को आरोपिया दामिनी मानिकपुरी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
आरोपिया का विवरण
नाम: दामिनी मानिकपुरी
पता: स्टेशन मरोदा, वार्ड नं. 19, पटेल पारा, मरोदा, भिलाई, थाना नेवई, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री
30,000 रुपये नगद
आरोपिया का भारतीय स्टेट बैंक का पासबुक
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



