March 6, 2026
ढाका में बांग्लादेश वायुसेना का F-7 विमान दुर्घटनाग्रस्त, स्कूल भवन से टकराया, पायलट समेत 19 की मौत 164 घायल

ढाका में बांग्लादेश वायुसेना का F-7 विमान दुर्घटनाग्रस्त, स्कूल भवन से टकराया, पायलट समेत 19 की मौत 164 घायल

Jul 21, 2025

ढाका, 21 जुलाई (IANS)

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को बांग्लादेश वायुसेना का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान उत्तरा क्षेत्र में माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज की इमारत से टकरा गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बांग्लादेश सशस्त्र बलों के मीडिया प्रभाग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने इसकी पुष्टि की है।

विमान ने भरी थी दोपहर में उड़ान

ISPR के अनुसार, बांग्लादेश वायुसेना का चीन निर्मित F-7 BGI प्रशिक्षण विमान ने सोमवार दोपहर 1:06 बजे उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के लगभग 24 मिनट बाद, दोपहर 1:30 बजे, यह विमान ढाका के उत्तरा क्षेत्र में स्थित माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज की इमारत से टकरा गया। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

बचाव कार्य में जुटीं टीमें

ढाका ट्रिब्यून के हवाले से फायर सर्विस कंट्रोल रूम की ड्यूटी ऑफिसर लीमा खानम ने बताया कि दोपहर 1:18 बजे दुर्घटना की सूचना मिली। बचाव कार्य के लिए उत्तरा, टोंगी, पल्हबी, कुरमिटोला, मीरपुर और पूर्वाचल फायर स्टेशनों की आठ इकाइयों को तुरंत मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मी आग बुझाने और राहत कार्यों में जुटे हैं।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

आईएसपीआर ने बताया कि दुर्घटना में ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद जाहेद कमाल ने बताया कि विमान हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 164 लोग घायल हैंl सभी घायलों को ढाका मेडिकल कॉलेज के पास स्थित नेशनल बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी इंस्टीट्यूट, कुर्मीटोला अस्पताल, ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कंबाइंड मिलिट्री अस्पताल और उत्तरा मॉडर्न अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया हैl

प्रत्यक्षदर्शियों में दहशत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान के अचानक तेज आवाज के साथ स्कूल की इमारत से टकराने से छात्रों और कर्मचारियों में भय और अफरा-तफरी मच गई। उस समय स्कूल परिसर में कक्षाएं चल रही थीं। माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज के प्रवक्ता ने बताया कि विमान स्कूल के गेट के पास गिरा, जिसके कारण इमारत को आंशिक नुकसान पहुंचा।

पुलिस और प्रशासन का बयान

ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) के उत्तरा डिवीजन के डिप्टी पुलिस कमिश्नर मोहिदुल इस्लाम ने कहा, “माइलस्टोन कॉलेज क्षेत्र में एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। बचाव कार्य तेजी से चल रहा है, और जल्द ही और जानकारी साझा की जाएगी।”

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

दुर्घटना के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें घटनास्थल पर लोगों की भीड़ और बचाव कार्यों की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। यह हादसा बांग्लादेश में हाल के समय में हुई सबसे गंभीर विमान दुर्घटनाओं में से एक माना जा रहा है।

अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना के कारणों का खुलासा नहीं किया है। जांच शुरू कर दी गई है, और जल्द ही इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की उम्मीद है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix