
रायपुर में आज से शुरू होगा डीजीपी-आईजी का प्रेस कॉन्फ्रेंस, पीएम मोदी और अमित शाह होंगे शामिल
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज से तीन दिवसीय डीजीपी-आईजी सम्मेलन की शुरुआत हो रही है, जो 28 से 30 नवंबर तक चलेगा। राष्ट्रीय सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा रणनीतियों पर होने वाले इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में देशभर की शीर्ष पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 नवंबर की रात रायपुर पहुंचेंगे और 29 व 30 नवंबर को बैठक में शामिल होंगे। गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक, गृह विभागों के प्रमुख और केंद्रीय पुलिस संगठनों के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी किया जाएगा सम्मान
सम्मेलन में देश के सामने मौजूद प्रमुख पुलिस चुनौतियों की समीक्षा की जाएगी और विकसित भारत–2047 के विज़न के अनुरूप सुरक्षित भारत के लिए एक दीर्घकालिक रोडमैप तैयार किया जाएगा। अंतिम दिन प्रधानमंत्री मोदी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।

कई मुद्दों पर होगी चर्चा
सूत्रों के अनुसार, इस बार माओवादी हिंसा व नक्सल उन्मूलन पर विशेष रूप से विस्तृत रणनीति तय होने की उम्मीद है। इसी वजह से इस बार सम्मेलन की मेजबानी के लिए छत्तीसगढ़ को चुना गया है, ताकि पड़ोसी राज्यों के सुरक्षा अधिकारी अपने अनुभवों और चुनौतियों को साझा कर सकें।इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) द्वारा आयोजित यह सम्मेलन नई सुरक्षा चुनौतियों, तकनीकी नवाचारों और जमीनी स्तर पर प्रभावी पुलिसिंग के मॉडल पर विचार-विमर्श का प्रमुख मंच माना जाता है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



