
देवेन्द्र नगर में 41 लाख की हेराफेरी, पूर्व लेखाधिकारी पर FIR दर्ज
राजधानी रायपुर से एक बड़ी वित्तीय गड़बड़ी का मामला सामने आया है। नौ साल पहले सरकारी नौकरी के दौरान 41 लाख रुपए से अधिक की हेराफेरी करने वाले बाबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला राज्य उपभोक्ता संरक्षण आयोग, पंडरी देवेन्द्र नगर से जुड़ा हुआ है।

आयोग के अधिकारी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
मिली जानकारी के अनुसार, आयोग के अधिकारी आर. निराला ने बीती रात देवेन्द्र नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया है कि विनोद साहू नामक कर्मचारी आयोग में लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत था।
पद पर रहते की थी गड़बड़ी
पुलिस जांच में सामने आया है कि 7 सितंबर 2017 से 5 जनवरी 2018 के बीच विनोद साहू ने आयोग के खाते में जमा होने वाले ₹41,85,606 रुपए को हड़प लिया। आरोपी ने यह राशि जमा नहीं की और अमानत में ख़यानत की।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
देवेन्द्र नगर पुलिस ने मामले में धारा 420 और 409 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



