
अवैध शराब की सूचना के बाद भी नहीं की समय पर कार्रवाई, SP ने TI को किया निलंबित…
धमतरी। अवैध शराब की सूचना मिलने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं करने पर केरगांव थाना प्रभारी दुमनलाल डडसेना को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार 19 नवंबर को थाना क्षेत्र के ग्राम सलोनी में ग्रामीणों ने अवैध शराब पकड़ी थी और तत्काल इसकी सूचना थाना प्रभारी को देकर मौके पर बुलाया था।

सूचना के बाद भी देरी से पहुंचा थाना प्रभारी
ग्रामीणों द्वारा बार-बार सूचना देने और बाद में पुलिस अधीक्षक को अवगत कराने के बावजूद थाना प्रभारी घंटों बाद मौके पर पहुंचे। लापरवाही को गंभीर मानते हुए एसपी सूरज सिंह परिहार ने थाना प्रभारी दुमनलाल डडसेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्रवाई की है। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत जताई है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



