March 4, 2026
बालोद में वैध दस्तावेज होने के बाद भी तीन युवकों पर हमला, मवेशी तस्करी के शक में भीड़ ने की बेरहमी से पिटाई

बालोद में वैध दस्तावेज होने के बाद भी तीन युवकों पर हमला, मवेशी तस्करी के शक में भीड़ ने की बेरहमी से पिटाई

Dec 9, 2025

बालोद। गुरुर थाना क्षेत्र के भरदा–पेवरों मार्ग पर पशु तस्करी के शक में तीन युवकों की भीड़ द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मारपीट में घायल तीनों युवकों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीनों युवकों की जमकर पिटाई

सूत्रों के अनुसार, धमतरी के रहने वाले तीन युवक छह मवेशियों को वैध दस्तावेजों के साथ छोटा हाथी वाहन में भरकर करहीभदर मवेशी बाजार जा रहे थे। रात करीब 11:15 बजे अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली और भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद लोगों ने बेल्ट, डंडे और हाथ-मुक्कों से तीनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी।

हमलावरों के खिलाफ अपराध दर्ज

पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही गुरुर थाना टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है और उनकी पहचान कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घायल युवकों का इलाज अस्पताल में जारी है। वायरल वीडियो के आधार पर भी पुलिस जांच कर रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix