March 3, 2026
Raipur : देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

Raipur : देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

Nov 27, 2025

रायपुर। थाना खमतराई पुलिस ने अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई तेज
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर शहर के सभी थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों और बदमाशों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी अभियान के तहत खमतराई थाना क्षेत्र में लगातार जांच की जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर दबिश
27 नवंबर 2025 को खमतराई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रिलायंस पेट्रोल पंप के पास गोंदवारा में एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान और बरामदगी

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहित शाह पिता संजय शाह (उम्र 19 वर्ष), निवासी महाराजपुर थाना बलिया, मध्य प्रदेश, हाल–गज्जू वर्मा के घर के पास, गोंदवारा, थाना खमतराई, रायपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस ने—
•01 नग देशी कट्टा
•02 नग जिंदा कारतूस

मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1208/25, धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

👉हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix