
देश के युवाओं के लिए बड़ी सौगात: प्रधानमंत्री ने किया Mega रोजगार योजना का ऐलान
नई दिल्ली, 15 अगस्त 2025
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ‘प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ की शुरुआत करने का ऐलान किया। इसके तहत अगले 1 साल में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा, “देश के नौजवानों के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना देश के भविष्य को सुरक्षित करने का बड़ा कदम है।” उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए अगले 15 महीने में 1 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है।

योजना के मुख्य बिंदु:
- अगले 12-15 महीने में 1 करोड़ युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर
- स्टार्टअप, उत्पादन, सर्विस सेक्टर और सरकारी प्रोत्साहन क्षेत्रों में रोजगार सृजन
- आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम कदम
प्रधानमंत्री ने ‘मेड इन इंडिया’ पर जोर देते हुए कहा कि स्किल डेवलपमेंट और आत्मनिर्भरता से देश आर्थिक मोर्चे पर मजबूत बनेगा। सरकार द्वारा युवाओं के लिए 3.5 करोड़ तक की आसान लोन सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



