March 7, 2026
उत्तरी छत्तीसगढ़ में घने कोहरे का अलर्ट, अंबिकापुर में तापमान 5 डिग्री तक लुढ़का

उत्तरी छत्तीसगढ़ में घने कोहरे का अलर्ट, अंबिकापुर में तापमान 5 डिग्री तक लुढ़का

Dec 23, 2025

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के उत्तरी इलाकों में पिछले तीन दिनों से सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे कई जगहों पर जीरो विजिबिलिटी की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान भी बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते दस दिनों से उत्तरी छत्तीसगढ़ में रात का न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों के एक-दो इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।

तापमान का हाल

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में शीत लहर भी चली है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix