
रायपुर एयरपोर्ट पर वर्दी में आस्था का प्रदर्शन पड़ा भारी, माना थाना TI मनीष तिवारी लाइन अटैच
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आए एक वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के रायपुर आगमन के दौरान ड्यूटी पर तैनात माना थाना प्रभारी टीआई मनीष तिवारी द्वारा सार्वजनिक रूप से चरण स्पर्श करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

बताया जा रहा है कि जैसे ही धीरेंद्र शास्त्री रायपुर एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर पहुंचे, मौके पर मौजूद टीआई मनीष तिवारी ने अपने जूते उतारकर उनके चरण स्पर्श किए। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।
वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया पुलिस प्रशासन
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल कार्रवाई की। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीआई मनीष तिवारी को लाइन अटैच कर दिया। पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि सरकारी वर्दी में तैनात रहते हुए व्यक्तिगत धार्मिक आस्था का सार्वजनिक प्रदर्शन अनुचित है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिसकर्मियों से अपेक्षा की जाती है कि वे ड्यूटी के दौरान पूरी तरह पेशेवर, तटस्थ और अनुशासित व्यवहार करें।

सोशल मीडिया पर बंटी राय
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं भी बंटी हुई नजर आईं।
▪️ कुछ लोगों ने इसे आस्था और श्रद्धा का प्रतीक बताया।
▪️ वहीं कई यूजर्स ने इसे सरकारी पद की मर्यादा और आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



