
महापुरुषों पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग तेज, दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम
रायपुर। छत्तीसगढ़ में महापुरुषों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। छत्तीसढ़िया क्रांति सेना और जोहार पार्टी के नेता अमित बघेल के खिलाफ दर्ज एफआईआर के बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है।

अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने की मांग
अग्रवाल समाज और सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने महाधरना आंदोलन के दौरान बघेल के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए सरकार को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। समाज के वक्ताओं का कहना है कि धार्मिक और सामाजिक व्यक्तित्वों का अपमान किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज
इधर, पुलिस ने भी अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार, संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और पुलिस टीम लगातार निगरानी में लगी है। मामले के तूल पकड़ने के साथ ही प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



