
Delhi राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में H5N1 वायरस मिला, उद्यान अस्थायी रूप से बंद
नई दिल्ली, 30 अगस्त 2025 – राजधानी दिल्ली के मथुरा रोड स्थित राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस की पुष्टि के बाद प्रशासन ने उद्यान को आज से आगामी आदेश तक आगंतुकों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। रोज़ाना सैकड़ों पर्यटक प्राणी उद्यान घूमने आते हैं, लेकिन संक्रमण के खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

दो नमूनों में वायरस की पुष्टि
प्राणी उद्यान प्रशासन ने बताया कि जांच के लिए भेजे गए दो नमूनों में H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस पॉजिटिव पाया गया है। जैसे ही रिपोर्ट सामने आई, त्वरित कदम उठाते हुए उद्यान को बंद करने का आदेश जारी किया गया। यह वायरस पक्षियों और अन्य जीवों में तीव्र संक्रमण फैलाता है, जिससे जान-माल को खतरा रहता है।
सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
संक्रमण की पुष्टि के बाद उद्यान प्रबंधन ने सभी एहतियाती कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। जीवों की निगरानी बढ़ा दी गई है और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पक्षियों और कर्मचारियों की नियमित जांच भी शुरू कर दी गई है ताकि वायरस फैलने पर नियंत्रण रखा जा सके।

आम जनता को अलर्ट
राष्ट्रीय प्राणी उद्यान के अस्थायी बंद होने से आम जनता और पर्यटकों को थोड़ी असुविधा जरूर होगी, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। आगंतुकों को सलाह दी गई है कि वे अगले आदेश तक उद्यान आने से बचें। संक्रमण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और विशेषज्ञों की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



