March 3, 2026
Delhi-NCR में पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

Delhi-NCR में पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

Sep 26, 2025

सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली से पहले पटाखों पर अपना अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली-NCR में पटाखे बनाने की अनुमति तो दी जा सकती है, लेकिन उनकी बिक्री पर रोक बनी रहेगी। कोर्ट ने साफ कर दिया कि केवल ग्रीन क्रैकर्स (Green Crackers) ही बनाए जा सकते हैं और इसके लिए जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी।

क्या कहा कोर्ट ने?
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जिन मैन्युफैक्चरर्स (पटाखा बनाने वाली कंपनियों) के पास NEERI (National Environmental Engineering Research Institute) और PESO (Petroleum and Explosives Safety Organisation) का परमिट है, वही ग्रीन पटाखे बना सकते हैं। इनके अलावा कोई अन्य कंपनी पटाखे का निर्माण नहीं कर पाएगी।
कोर्ट की सख्त शर्तें
•दिल्ली-NCR में पटाखे बनाए जा सकते हैं, लेकिन उनकी बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।
•केवल ग्रीन पटाखों को बनाने की अनुमति है।
•पटाखे बनाने वाली कंपनियों के पास NEERI और PESO की मंजूरी होनी जरूरी है।
•अगली सुनवाई तक कोई नया पटाखा बाजार में नहीं आएगा।


सुप्रीम कोर्ट की बेंच
यह फैसला चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डी.वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस जे.बी. पारडीवाला, और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने सुनाया। कोर्ट ने कहा कि जब तक अगला आदेश नहीं आता, NCR में किसी भी प्रकार के पटाखों की बिक्री नहीं होगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix