
Delhi के शारदा Institute में यौन शोषण: चैतन्यानंद सरस्वती का कुकर्म सामने आया
नई दिल्ली: पॉश इलाके वसंत कुंज में स्थित शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के निदेशक और प्रमुख चैतन्यानंद सरस्वती पर छात्राओं के यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। हाल ही में एक 21 वर्षीय पीड़िता ने अपनी आपबीती साझा करते हुए चौंकाने वाले खुलासे किए।

🔹 कैसे खुला मामला?
- एक पूर्व छात्रा ने 28 जुलाई को संस्था को पत्र भेजा, जिसमें चैतन्यानंद के कुकर्म का खुलासा किया।
- 1 अगस्त को भारतीय वायु सेना के एक ग्रुप कैप्टन ने भी ईमेल के जरिए छात्राओं के शोषण की जानकारी साझा की।
- ये दो ईमेल पूरे मामले को उजागर करने में निर्णायक साबित हुए।
🔹 पीड़ित छात्राओं की शिकायत
ऑनलाइन बैठक के बाद 30+ छात्राओं के बयान दर्ज किए गए।
कम से कम 17 छात्राओं ने चैतन्यानंद पर अभद्र भाषा, अश्लील मैसेज और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया।
पीड़ित छात्राओं में ज्यादातर EWS श्रेणी की छात्राएं और कुछ सशस्त्र बलों के अधिकारियों की बेटियां थीं।
🔹 संस्थान की महिला कर्मचारियों का रोल
एफआईआर में तीन महिला कर्मचारियों के नाम शामिल हैं, जिनमें एक एसोसिएट डीन भी शामिल है।
आरोप है कि उन्होंने छात्राओं को चैतन्यानंद की इच्छाएं मानने के लिए मजबूर किया और शिकायत को नजरअंदाज किया।
विरोध करने पर छात्राओं को फेल करने और स्कॉलरशिप रोकने की धमकी दी जाती थी।

🔹 पीड़िता का खुलासा
21 साल की छात्रा ने बताया कि चैतन्यानंद ने उसे और अन्य छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजे – जैसे, “बेबी, मैं तुमसे प्यार करता हूँ, तुम बहुत सुंदर हो”।
विरोध करने पर छात्राओं को मैसेज डिलीट करने के लिए मजबूर किया गया।
छात्राओं को ऋषिकेश ले जाकर भी अशोभनीय टिप्पणियों का शिकार होना पड़ा।
🔹 कानूनी कार्रवाई और वर्तमान स्थिति
- FIR दर्ज होने के बाद चैतन्यानंद ने एंटीसिपेटरी बेल के लिए आवेदन किया, लेकिन इसे वापस ले लिया।
- उसने पद से इस्तीफा दिया और फरार चल रहा है। पुलिस ने उसकी निगरानी बढ़ा दी है।
- आखिरी बार उसे आगरा में देखा गया, लेकिन वह लगातार लोकेशन बदल रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



