
दिल्ली-इंदौर Air India Flight की Emergency Landing , 161 यात्रियों की सुरक्षित बचाव Engine में तकनीकी खामी
इंदौर एयरपोर्ट पर शुक्रवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया जब दिल्ली से इंदौर आ रही Air India एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-1028 को इंजन में तकनीकी गड़बड़ी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में कुल 161 यात्री सवार थे, जिन्हें बाद में सुरक्षित एयरपोर्ट पर उतार लिया गया।

कैसे सामने आया मामला?
उड़ान के दौरान पायलट को इंजन में खराबी की सूचना मिली। पायलट ने तत्काल एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) को अलर्ट किया और लैंडिंग से पहले सभी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए।
एयरपोर्ट इंतजामिया ने फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और CISF टीम तुरंत तैनात कर दी। सुबह 9:54 बजे विमान को सुरक्षित तरीके से उतारा गया।
यात्रियों की सुरक्षा, जांच जारी
तकनीकी खराबी की जानकारी मिलते ही यात्रियों के बीच घबराहट फैल गई, लेकिन सभी को सुरक्षित निकाल कर राहत दी गई।
एयर इंडिया की जांच टीम ने तुरंत इंजन की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। बाद में विमान को दिल्ली वापस भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।

वापसी फ्लाइट रही रद्द
इंदौर से दिल्ली जाने वाली वापसी फ्लाइट IX-1029 (सुबह 10:05 बजे) को इंजन की तकनीकी खामी के कारण फिलहाल कैंसिल करना पड़ा।
यह घटना एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन की सतर्कता और कुशलता की मिसाल है, जिससे बड़ा हादसा टल गया और सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकी। एयर इंडिया द्वारा आगे तकनीकी जांच व सुधार के कदम उठाए जा रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



