
Delhi गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता प्रेम सिंह सहरावत गिरफ्तार, लाखों का कैश और सोना बरामद
दिल्ली पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ व्यापक छापेमारी अभियान चलाते हुए कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता 67 वर्षीय प्रेम सिंह सहरावत को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने बरामदगी के रूप में 50 लाख रुपए नकद, 1.25 किलोग्राम सोना, एक बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो वाहन, चार कट्टे और कई जिंदा कारतूस जब्त किए।

दिल्ली पुलिस ने 820 पुलिसकर्मियों की बड़ी तादाद के साथ दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के 58 ठिकानों पर एकसाथ दबिश दी। यह अभियान गैंग्स जैसे कि टिल्लू ताजपुरिया, नीरज बवाना-राजेश बवाना, जितेंद्र उर्फ गोगी, और काला जठेड़ी के खिलाफ था, जिसका मकसद इन गैंग्स के आर्थिक व आपराधिक नेटवर्क को समाप्त करना था।
इस ऑपरेशन में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें नीरज बवाना के पिता प्रेम सिंह सहरावत के अलावा शक्तिमान (34 वर्ष), वेदपाल (55 वर्ष), नवीन (30 वर्ष), अंकित उर्फ विशाल और हरिओम शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से बरामद कुल माल में 49.60 लाख रुपए नकद, 1.36 किलोग्राम सोना, 14.60 किलोग्राम चांदी, सात पिस्तौल-रिवॉल्वर और सैंकड़ों जिंदा कारतूस शामिल हैं।
नीरज बवाना दिल्ली-एनसीआर के एक कुख्यात गैंगस्टर हैं जो 2015 से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उस पर हत्या, रंगदारी, लूट और कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। जेल के बाहर भी वह अपने गिरोह का संचालन करता रहा है। पुलिस का दावा है कि यह छापेमारी गैंग के वित्तीय और हथियार सप्लाई नेटवर्क को तोड़ने के लिए की गई है।

आउटर नॉर्थ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के जरिए गैंगस्टरों के आर्थिक स्रोत और हथियार सप्लाई चैन दोनों को कटघरे में लाया गया है। आगे की जांच जारी है और और भी खुलासे होने की संभावना है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



