March 3, 2026
दिल्ली में लाल किले के पास धमाका, 10 की मौत – छत्तीसगढ़ की कार भी विस्फोट में क्षतिग्रस्त

दिल्ली में लाल किले के पास धमाका, 10 की मौत – छत्तीसगढ़ की कार भी विस्फोट में क्षतिग्रस्त

Nov 11, 2025

रायपुर की कार घटनास्थल के पास पाई गई, छत्तीसगढ़ के लोगों के घायल होने की आशंका

रायपुर/दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए जोरदार विस्फोट ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। इस हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

आई-20 कार में लगाया गया था विस्फोटक

पुलिस सूत्रों के अनुसार, धमाका आई-20 कार में रखे विस्फोटक के कारण हुआ। धमाके की गूंज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे आसपास खड़ी कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। मौके पर दमकल और एनएसजी टीम ने पहुंचकर क्षेत्र को सील कर दिया है।

घटनास्थल के पास मिली छत्तीसगढ़ की कार

विस्फोट स्थल के पास छत्तीसगढ़ नंबर की एक कार भी क्षतिग्रस्त हालत में मिली है। बताया जा रहा है कि कार रायपुर की रजिस्टर्ड है और विस्फोट की चपेट में आने से पूरी तरह जल चुकी है। प्रारंभिक जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस कार में सवार लोग छत्तीसगढ़ के निवासी हो सकते हैं, जिन्हें हादसे में चोटें आई हों।

पुलिस जांच में जुटी, एनएसजी और फॉरेंसिक टीम सक्रिय

दिल्ली पुलिस, एनएसजी और फॉरेंसिक टीम ने विस्फोट स्थल की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि विस्फोटक कार वहां कैसे पहुंची। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार को भी इस घटना की सूचना भेजी गई है, ताकि संभावित पीड़ितों की पहचान की जा सके।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix