
जंगल में मिली अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादसा? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
बालोद | बालोद जिले के डौंडी लोहारा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने जंगल के भीतर एक महिला की लाश देखी। लाश काफी पुरानी है और बुरी तरह सड़ चुकी है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह कोई साजिश है या फिर कोई हादसा।
लाश की हालत देख कांप उठे ग्रामीण
शनिवार सुबह जब कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए, तो उन्हें तेज दुर्गंध आई। पास जाकर देखा तो वहां एक महिला का शव पड़ा था। शव की स्थिति इतनी खराब है कि चेहरे से पहचान करना नामुमकिन है। माना जा रहा है कि मौत कई दिन पहले ही हो चुकी है।

पुलिस की शिनाख्त की कोशिश
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर दिया। फिलहाल महिला की उम्र और नाम का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट से ही मौत की असली वजह (हत्या या सामान्य मौत) सामने आएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



