March 4, 2026
नवा रायपुर में विदेशी छात्र की मौत का खुलासा: कलिंगा यूनिवर्सिटी के 3 विदेशी छात्र गैर-इरादतन हत्या में गिरफ्तार

नवा रायपुर में विदेशी छात्र की मौत का खुलासा: कलिंगा यूनिवर्सिटी के 3 विदेशी छात्र गैर-इरादतन हत्या में गिरफ्तार

Dec 27, 2025

रायपुर। नवा रायपुर में कलिंगा यूनिवर्सिटी के एक विदेशी छात्र की रहस्यमयी मौत के मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गैर-इरादतन हत्या के इस प्रकरण में पुलिस ने कलिंगा यूनिवर्सिटी के तीन विदेशी नागरिक छात्रों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना मंदिर हसौद क्षेत्र का है, जहां 22 दिसंबर को एक छात्र की बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई थी।

 

बिल्डिंग से गिरकर हुई थी छात्र की मौत

जानकारी के अनुसार, नवा रायपुर सेक्टर-16 स्थित ईडब्ल्यूएस 30/06 बिल्डिंग से नीचे गिरने से कलिंगा यूनिवर्सिटी के विदेशी छात्र सैमपुर जुदे की मौत हो गई थी। घटना के बाद थाना मंदिर हसौद में मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

महिला से बदसलूकी के आरोप को लेकर हुआ विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन शाम करीब 7:10 बजे मृतक सैमपुर जुदे बिल्डिंग के पास अपने एक साथी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान कलिंगा यूनिवर्सिटी के छात्र नोउई कुर माजाक, सबरी पालीनो उर्फ टोनी और मोहम्मद खलफल्ला ओमर हसन वहां पहुंचे और महिला साथी से बदसलूकी का आरोप लगाते हुए मृतक से विवाद करने लगे। बात बढ़ने पर आरोपियों ने मारपीट की कोशिश की।

जान बचाने के लिए छत की ओर भागा छात्र

मारपीट के डर से सैमपुर जुदे अपने किराये के मकान की सीढ़ियों से होते हुए बिल्डिंग की छत की ओर भागा। आरोपियों ने उसका पीछा किया। इसी दौरान भयभीत होकर मृतक छत से नीचे कूद गया। नीचे कंक्रीट सड़क होने के कारण उसके सिर, मुंह और हाथ में गंभीर चोटें आईं। मृतक के साथियों ने उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पूछताछ में आरोपियों ने किया जुर्म कबूल

पुलिस ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 662/25 के तहत धारा 105, 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1️⃣ नोउई कुर माजाक, उम्र 23 वर्ष, निवासी नवा रायपुर (स्थायी पता – जुबा, दक्षिण सूडान)

2️⃣ सबरी पालीनो उर्फ टोनी, उम्र 22 वर्ष, निवासी सेक्टर-29 रायपुर (स्थायी पता – जुबा सिटी, दक्षिण सूडान)

3️⃣ मोहम्मद खलफल्ला ओमर हसन, उम्र 22 वर्ष, निवासी नवा रायपुर (स्थायी पता – दक्षिण सूडान)

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix