
IIT भिलाई के बी.टेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग। जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) भिलाई के बी.टेक प्रथम वर्ष के छात्र सोमिल साहू की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह करीब 10 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत स्पर्श अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

मिर्गी का था मरीज
मृतक सोमिल साहू मूल रूप से मध्यप्रदेश के हरदा जिले का निवासी था और IIT भिलाई में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग का प्रथम वर्ष का छात्र था। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, सोमिल को मिर्गी (एपिलेप्सी) की बीमारी थी, और आशंका है कि इसी के कारण उसकी स्थिति बिगड़ी होगी। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



